Site icon Khabribox

5 साल से फरार चल रही इनामी प्रमिला बाई उत्तराखंड से हुई गिरफ्तार, दर्ज थे कई मुकदमे


उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां एक महिला को एसटीएफ लखनऊ की मदद से बस्ती पुलिस ने हरिद्वार उत्तराखंड से गिरफ्तार कर लिया है।

इनामी महिला गिरफ्तार-

जानकारी के अनुसार जिले के कोतवाली क्षेत्र में स्थित संतकुटीर आश्रम डमरुआ कांड में पांच साल से फरार चल रही इनामिया प्रमिला बाई उर्फ पारूल गोयल उत्तराखंड में कही छिपी हुई थी। कोतवाली में प्रमिला बाई के खिलाफ गैंगरेप समेत अन्य धाराओं में दो मुकदमे दर्ज हैं। एसटीएफ लखनऊ के एसआई मनोज सिंह की टीम ने उत्तराखण्ड हरिद्वार जिले के गंगनहर रूड़की थाना क्षेत्र के गीतांजली बिहार गणेशपुर के पास से 26 जनवरी को इनामिया प्रमिला बाई को गिरफ्तार कर लिया है।

Exit mobile version