Site icon Khabribox

प्रसार भारती के चेयरमैन बनें प्रसून जोशी, अश्विनी वैष्णव ने कहा- ‘दुर्लभ रचनात्मक प्रतिभा’





देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने एक बड़ा निर्णय लिया है।


मिली यह जिम्मेदारी


जिसके तहत देश के जाने-माने गीतकार, लेखक और संचार विशेषज्ञ प्रसून जोशी को प्रसार भारती का नया चेयरमैन नियुक्त किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मंत्रालय द्वारा जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। साथ ही मंत्रालय ने अपने बयान में प्रसून जोशी को एक ‘विशिष्ट रचनात्मक पेशेवर’ बताया है। प्रसार भारती की कमान संभालने से पहले, प्रसून जोशी अगस्त 2017 से केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) के अध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे।


कहीं यह बात


​केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस नियुक्ति का स्वागत करते हुए प्रसून जोशी को बधाई दी। उन्होंने जोशी की प्रशंसा में कहा कि “प्रसून जोशी एक दुर्लभ रचनात्मक प्रतिभा के धनी हैं, जिनकी दुनिया भर में सराहना होती है, फिर भी उनका दिल पूरी तरह से भारत के लिए धड़कता है। उनके शब्दों में मिट्टी की महक है और सोच में भारतीय संस्कृति का सार। उनके नेतृत्व में प्रसार भारती को नई ऊर्जा और रचनात्मक पहचान मिलेगी।”




Exit mobile version