Site icon Khabribox

महाभारत में भीम का रोल निभाने वाले प्रवीण कुमार का 74 साल की उम्र में निधन, जाने


मनोरंजन जगत से जुड़ी एक दुखद खबर सामने आई है। महाभारत सीरियल में भीम का रोल निभाने वाले प्रवीण कुमार का निधन हो गया है। वे लंबे समय से बीमारी और आर्थिक तंग से जूझ रहे थे। आज 74 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

एक बेहतरीन एथलीट भी थे प्रवीण कुमार-

प्रवीण कुमार सोबती का जन्म 6 दिसंबर 1947 को पंजाब में हुआ और वो मनोरंजन जगत में आने से पहले एक बेहतरीन एथलीट थे। प्रवीण कुमार सोबती ने 1960 से लेकर 1970 तक एथलीट किया और 1966 और 1970 में हुए एशियन गेम्स में डिस्क थ्रो में गोल्ड मेडल जीता। इसके साथ ही 1966 में कॉमन वेल्थ गेम्स और 1974 एशियन गेम्स में 2 सिल्वर मेडल जीता था और 2 बार ओलंपिक खेला और मनोरंजन जगत में आ गए जहां उनको महाभारत में ‘भीम’का किरदार निभाने का मौका मिला और फिर वो घर-घर में छा गए।

Exit mobile version