Site icon Khabribox

अल्मोड़ा के प्रेम सिंह रावत ने ‘नीति स्ट्रीम अल्ट्रा रन’ में बनाया रिकॉर्ड, हासिल किया 10वां स्थान

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा जिले के कुज्याड़ी निवासी प्रेम सिंह रावत ने राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने हाल ही में आयोजित बेहद चुनौतीपूर्ण 42 किलोमीटर की ‘नीति स्ट्रीम अल्ट्रा रन’ में शानदार प्रदर्शन करते हुए देश भर में दसवां स्थान हासिल किया है।

दी बधाई

मिली जानकारी के अनुसार मलारी से नीति तक आयोजित हुई इस प्रतिष्ठित दौड़ में देश के सभी 28 राज्यों से आए लगभग एक हजार धावकों ने प्रतिभाग किया था। इस कड़े मुकाबले में प्रेम सिंह ने शीर्ष 10 में जगह बनाकर अपनी उत्कृष्ट खेल क्षमता का परिचय दिया है। विजेता प्रेम सिंह रावत वर्तमान में खेल विभाग में कार्यरत हैं। उनकी इस सफलता पर पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, जिला क्रीड़ा अधिकारी महेशी आर्या, उप क्रीड़ा अधिकारी अरुण बनग्याल और जीवन प्रकाश समेत कई खेल अधिकारियों व गणमान्य नागरिकों ने उन्हें बधाई दी है।

Exit mobile version