Site icon Khabribox

उत्तराखंड में पुलिस भर्ती की तैयारी तेज: आचार संहिता से पहले जारी हो सकता है विज्ञापन, एक क्लिक में पढ़िए पूरी खबर

उत्तराखंड: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की राह देख रहे युवाओं के लिए जरूरी खबर है। प्रदेश पुलिस विभाग में खाली पड़े विभिन्न पदों पर जल्द ही एक और बड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है।

भर्ती प्रक्रिया की उम्मीद

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस मुख्यालय (PHQ) ने इस दिशा में कदम बढ़ाते हुए राज्य के सभी जिलों और पुलिस इकाइयों से रिक्त पदों का अपडेटेड (अद्यतन) ब्यौरा तलब किया है। जिसमें पुलिस मुख्यालय वर्तमान में सभी जनपदों, पीएसी (PAC), आईआरबी (IRB) और अन्य तकनीकी शाखाओं में स्वीकृत व खाली पदों का मिलान कर रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सूत्रों के अनुसार, रिक्तियों का अंतिम आंकड़ा प्राप्त होते ही भर्ती प्रस्ताव (अधियाचन) को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा। पुलिस विभाग की कोशिश है कि आगामी चुनावी आचार संहिता लागू होने से पहले ही इस भर्ती प्रक्रिया को आधिकारिक तौर पर शुरू कर दिया जाए, ताकि युवाओं को जल्द से जल्द आवेदन का मौका मिल सके। रिक्तियों का अंतिम विवरण तैयार होते ही पुलिस विभाग उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) या उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) को अधियाचन भेजने की तैयारी करेगा।

Exit mobile version