अल्मोड़ा: नगर की आराध्य देवी मां नंदादेवी के ऐतिहासिक एवं धार्मिक मेले के आयोजन को लेकर रविवार को नंदादेवी मंदिर परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई।
बैठक का आयोजन
इस बैठक में सर्वसम्मति से मेला संचालन समिति का गठन किया गया। बताया कि इस वर्ष मां नंदादेवी मेला 16 सितंबर से 23 सितंबर 2026 तक बेहद भव्य और आकर्षक रूप में आयोजित किया जाएगा। बैठक में तय किया गया कि मेले के दौरान पारंपरिक धार्मिक अनुष्ठानों के साथ-साथ शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम, लोक कलाकारों की प्रस्तुतियां, पारंपरिक झांकियां और बच्चों एवं महिलाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
सुरक्षा और यात्री सुविधाओं पर रहेगा खास फोकस
मेले को सुव्यवस्थित बनाने के लिए प्रशासन और जनसहयोग से व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। बैठक में व्यवस्थाओं को प्राथमिकता देने का निर्णय लिया गया। जिसमें सुरक्षा और यातायात प्रबंधन, स्वच्छता, पेयजल और निर्बाध विद्युत आपूर्ति, स्वास्थ्य सेवाएं और पार्किंग व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष प्रकाश प्रबंध।
जिम्मेदारी तय
मेले के सफल संचालन के लिए विभिन्न दायित्व सौंपे गए हैं।
• मुख्य संरक्षक: सांसद अजय टम्टा, विधायक मनोज तिवारी, मेयर अजय वर्मा और जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गैडा।
• मुख्य मेला संयोजक: तारा चंद्र जोशी
• अध्यक्ष: मनोज वर्मा
• सचिव: मनोज सनवाल
• मुख्य सांस्कृतिक संयोजक: अर्जुन बिष्ट
• मीडिया प्रभारी: राजीव कर्नाटक, कपिल मल्होत्रा और वेद प्रकाश बिनवाल
• सोशल मीडिया प्रभारी: हर्षित टम्टा और नवल वर्मा
सौंपी जिम्मेदारी
इसके अलावा, मूर्ति निर्माण समिति के संयोजक रवि गोयल, कदली वृक्ष आमंत्रण समिति और स्वागत समिति के लिए भी अलग-अलग सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। मेला समिति ने यह भी बताया कि मेले के भव्य शुभारंभ के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री को आमंत्रित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।