Site icon Khabribox

उत्तराखंड में ‘विंटर टूरिज्म’ को रफ्तार देने की तैयारी, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने विराट-अनुष्का को दिया शीतकालीन चारधाम यात्रा का न्योता

उत्तराखंड: उत्तराखंड सरकार राज्य को पूरे साल गुलजार रखने और सर्दियों के दौरान पर्यटकों को बर्फीली वादियों की ओर आकर्षित करने के लिए ‘विंटर टूरिज्म’ पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

सरकार की पहल

इसी रणनीति के तहत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय स्टार क्रिकेटर विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को शीतकालीन चारधाम यात्रा का निमंत्रण दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार की योजना शीतकालीन चारधाम यात्रा के साथ-साथ राज्य के अन्य प्रमुख और छुपे हुए पर्यटन स्थलों को भी प्रमोट करने की है। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की सोशल मीडिया पर भारी पहुंच का लाभ उठाकर सरकार युवाओं के बीच सर्दियों में पहाड़ों का रुख करने का ट्रेंड सेट करना चाहती है।‌ सरकार का मानना है कि विराट-अनुष्का जैसी वैश्विक हस्तियों की मौजूदगी से उत्तराखंड के शीतकालीन पर्यटन को देश और दुनिया में एक नई और मजबूत पहचान मिलेगी। विंटर टूरिज्म को बढ़ावा देने के पीछे सरकार का एक बड़ा मकसद स्थानीय अर्थव्यवस्था और रोजगार को गति देना है।

Exit mobile version