हल्द्वानी: हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग से मानसिक रूप से परेशान होकर आत्महत्या करने की स्थिति में पहुंचे पीड़ित ने SSP नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के समक्ष अपनी शिकायत रखी। SSP द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कराई गई।
पुलिस की कार्यवाही
इस जांच में सामने आया कि विगत 10 वर्षों से मो0 मुश्ताक, महिला ज्योति सिंह सहित अन्य लोगों द्वारा वीडियो वायरल करने, झूठे मुकदमे में फंसाने और बच्चे के नाम पर डराकर पीड़ित से करोड़ों रुपये की वसूली की गई। साथ ही करोड़ों के प्लॉट, कार और स्कूटी हड़पने तथा संपत्ति के नाम पर ब्लैकमेलिंग किए जाने के आरोप भी सामने आए।
SSP के निर्देश पर मुकदमा दर्ज
SSP नैनीताल का सख्त संदेश है कि जनपद में हनीट्रैप, सेक्सटॉर्शन और ब्लैकमेलिंग का खेल चलाने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे गिरोहों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।