Site icon Khabribox

नैनीताल जनपद पंहुची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, हुआ भव्य स्वागत, राजभवन में इस समारोह में होंगी शामिल

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। भारत की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु तीन दिवसीय दौरे पर रविवार को उत्तराखंड पंहुची है। इस मौके पर आज सोमवार को अपने दौरे के दूसरे दिन उन्होंने उत्तराखंड विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित किया।

राष्ट्रपति का भव्य स्वागत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु नैनीताल जनपद को रवाना हुई। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज सोमवार की शाम 4:10 बजे हल्द्वानी के आर्मी हैलीपैड पहुंचीं। हल्द्वानी आगमन पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह, कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, महापौर गजराज सिंह बिष्ट, कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत, एडीजी कानून एवं व्यवस्था वी. मुरुगेशन, आईजी कुमाऊं ऋद्धिम अग्रवाल, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा देवेंद्र पींचा सहित अन्य अधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया।

समारोह में होंगी शामिल

इसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राजभवन नैनीताल की स्थापना के 125 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में प्रतिभाग करने के ल‍िए राजभवन, नैनीताल के लिए प्रस्थान किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिले में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया है।

Exit mobile version