Site icon Khabribox

उत्तराखंड दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राज्यपाल ने भेंट की कॉफी टेबल बुक ‘फ्लोरल अल्केमी’

उत्तराखंड: उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने शुक्रवार को ‘राष्ट्रपति निकेतन’ (आशियाना) देहरादून में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार भेंट की।

कॉफी टेबल बुक ‘फ्लोरल अल्केमी’ भेंट की

इस विशेष अवसर पर राज्यपाल ने राष्ट्रपति को वसंतोत्सव-2026 पर आधारित एक आकर्षक कॉफी टेबल बुक ‘फ्लोरल अल्केमी’ भेंट की। जानकारी के अनुसार राजभवन की ओर से जारी आधिकारिक जानकारी के अनुसार, ‘फ्लोरल अल्केमी’ पुस्तक उत्तराखंड की समृद्ध पुष्प-विविधता, अद्वितीय प्राकृतिक सौंदर्य और राजभवन में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले पारंपरिक ‘वसंतोत्सव’ की आकर्षक झलकियों को अपने भीतर संजोए हुए है। इस दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी उपस्थित रहे।

Exit mobile version