Site icon Khabribox

संयुक्‍त अरब अमारात के राष्‍ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद की मौत पर राष्‍ट्रपति राम नाथ कोविंद और उप-राष्‍ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने  गहरा दुख व्‍यक्‍त किया

राष्‍ट्रपति राम नाथ कोविंद और उप-राष्‍ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने संयुक्‍त अरब अमारात के राष्‍ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद की मौत पर गहरा दुख व्‍यक्‍त किया है। एक ट्वीट में राष्‍ट्रपति ने कहा कि भारत शेख खलीफा बिन जायद के साथ द्विपक्षीय संबंधों और संयुक्‍त अरब अमारात में भारतीय समुदाय के कल्‍याण के लिए किए गए कार्यों को हमेशा याद रखेगा। राष्‍ट्रपति कोविंद ने शेख खलीफा बिन जायद के परिवार, अमारात सरकार और अमारात की जनता के प्रति संवेदना व्‍यक्‍त की है।

शेख खलीफा बिन जायद की मौत से वे काफी आहत हैं

उप-राष्‍ट्रपति ने ट्वीट में कहा कि शेख खलीफा बिन जायद की मौत से वे काफी आहत हैं। उप-राष्‍ट्रपति नायडू ने कहा कि शेख खलीफा बिन जायद एक ऐसे नेता थे, जिन्‍होंने संयुक्‍त अरब अमारात में विकास कार्यों में गति प्रदान करने में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

राजकीय शोक की घोषणा की है

भारत ने संयुक्त अरब अमारात के राष्ट्रपति और अबू धाबी के शासक शेख खलीफा बिन ज़ायद अल नहयान के सम्मान में एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। उनका कल देहांत हो गया। गृह मंत्रालय ने बताया कि देशभर में सभी भवनों पर राष्ट्रध्वज आधा झुका रहेगा। इस दौरान कोई आधिकारिक मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा।

Exit mobile version