Site icon Khabribox

ITBP के 60वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जवानों को दी बधाई

भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के स्थापना दिवस पर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आईटीबीपी के कर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि जब भी देश को जवानों की जरूरत पड़ी है उन्होंने अदम्य साहस का परिचय देते हुए हमेशा देश और देशवासियों की सुरक्षा की है।

1962 के युद्ध के बाद की गई थी ITBP की स्थापना

ITBP की स्थापना चीन के साथ 1962 के युद्ध के बाद की गई थी। आईटीबीपी में करीब 90,000 जवान हैं। मोदी ने ITBP के 60वें स्थापना दिवस पर एक ट्वीट करते हुए कहा कि अरूणाचल प्रदेश के घने जंगलों से लेकर हिमालय की बफीर्ली चोटियों तक हमारे ITBP के हिमवीरों ने देश के आह्वान पर अदम्य साहस व समर्पण दिखाया है। उन्होंने कहा कि आपदा के समय बल की ओर से किए गए मानवीय कार्य सराहनीय हैं।ITBP केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) की पांच शाखाओं में से एक है। यह उत्तरी सीमाओं पर निगरानी रखता है और सीमा उल्लंघन को रोकता है। यह अवैध आव्रजन, सीमा पार से तस्करी इत्यादी की निगरानी करता है और देश में शांति बनाए रखने में अहम भूमिका का निर्वाह करता है।

Exit mobile version