उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज उत्तराखंड दौरे पर हैं।उत्तराखंड के उत्तरकाशी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कार्यक्रम है।
पीएम का कार्यक्रम

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड पंहुचे। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूरी और अन्य गणमान्य लोगों ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। पीएम मुखवा में आज मां गंगा का पूजन करेंगे। बाइक रैली को हरी झंडी दिखाएंगे और फिर हर्षिल में जनसभा की करेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रधानमंत्री मुखबा व्यू प्वाइंट से ही हिमालय के दर्शन करेंगे। इसके बाद हर्षिल पहुंचकर विंटर टूरिज्म पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। जहां बाइक रैली को हरी झंडी दिखाएंगे। कार्यक्रम के अंतिम भाग में हर्षिल में जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री का दौरा राज्य के शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने पर केंद्रित है।