Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: प्रधानाध्यापक भुवन चंद्र भट्ट को नेशनल गेम्स में मिला दायित्व, हैंडबाल प्रतियोगिता के लिए टेक्निकल ऑफिशियल किया नियुक्त

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट में ब्लॉक के राजकीय प्राथमिक विद्यालय ईड़ा (जालली) के प्रधानाध्यापक भुवन चंद्र भट्ट को बधाई दीजिए।

मिला यह दायित्व

उन्हें उत्तराखंड में होने वाली नेशनल गेम्स हैंडबाल प्रतियोगिता के लिए टेक्निकल ऑफिशियल नियुक्त किया है। 25 जनवरी से 31 जनवरी तक ऋषिकेश में 38वें राष्ट्रीय खेलों के तहत हैंडबाल प्रतियोगिता आयोजित हो रही है। उनकी यह नियुक्ति फेडरेशन आफ इंडिया के सेक्रेटरी जनरल डॉ. प्रीत पाल सिंह सलूजा ने की है। उनके चयन पर बधाई दी है।

Exit mobile version