Site icon Khabribox

अल्मोड़ा जेल में मोबाइल और सिम मिलने के बाद चरस के साथ पकड़ा गया कैदी


अल्मोड़ा जेल लगातार विवादों में घिर रहा है। जहां एसटीएफ की छापेमारी में कुख्यात महिपाल और अंकित के पास पिछले माह मोबाइल और अन्य सामग्री बरामद हुई। वही बीते दिन कुख्यात महिपाल और सलीम के पास भी तीन मोबाइल और 10 सिम बरामद हुए। जिसके बाद अब एक और बंदी के पास से चरस मिला है।

जांच में जुटी पुलिस-

जिसमें मिली जानकारी के अनुसार अल्प अवधि जमानत से वापस लौटने पर बंदी के पास जेल प्रशासन को चरस बरामद हुई है। जिसके बाद जेल प्रशासन की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया और जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version