Site icon Khabribox

प्रोफेसर नीना गुप्ता अंतरराष्ट्रीय रामानुजन पुरस्कार से सम्मानित

भारतीय सांख्यिकी संस्थान कोलकाता में गणित की प्रोफेसर नीना गुप्ता को एफाइन संयुक्त बीजगणितीय ज्यामिति क्रमविनिमेय बीजगणित में उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए 2021 डीएसटी-आईसीटीपी-आईएमयू रामानुजन पुरस्कार से नवाजा गया है।

रामानुजन पुरस्कार प्राप्त करने वाली तीसरी महिला

प्रोफेसर गुप्ता रामानुजन पुरस्कार प्राप्त करने वाली तीसरी महिला हैं। पहली बार 2005 में यह पुरस्कार प्रदान किया गया था। भारत सरकार के विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) गणितीय संघ (आईएमयू) के साथ अब्दुस सलाम इंटरनेशनल सेंटर फॉर थियोरेटिकल फिजिक्स (आईसीटीपी) द्वारा यह पुरस्कार संयुक्त रूप से प्रदान किया जाता है। रामानुजन पुरस्कार हर साल एक प्रख्यात गणितज्ञ को दिया जाता है, जिनकी उम्र पुरस्कार दिए जाने वाले वर्ष के 31 दिसंबर को 45 वर्ष से कम हो जिन्होंने विकासशील देशों में उत्कृष्ट शोध कार्य किया है। यह पुरस्कार इंटरनेशनल सेंटर फॉर थियोरेटिकल फिजिक्स (आईसीटीपी) ट्राइस्टे द्वारा संचालित विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) भारत सरकार द्वारा प्रायोजित है।

Exit mobile version