Site icon Khabribox

कोरिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्‍वार्टर फाइनल में पहुंचे पी वी सिंधु और किदांबी श्रीकांत

पी वी सिंधु और किदांबी श्रीकांत कोरिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में अपने अपने वर्ग के क्‍वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। प्री क्‍वार्टर फाइनल में सिंधु ने जापान की अया ओहोरी को, जबकि श्रीकांत ने इस्राइल के जिलबरमैन को पराजित किया। क्‍वार्टर फाइनल मे कल सिंधु का सामना थाईलैण्‍ड की बुसानान ओन्ग-ब्रामंग-फान से और श्रीकांत का सामना कोरिया सोन वान हो से होगा।

ये जोड़ी पहुंची क्‍वार्टर फाइनल में

पुरुष डबल्‍स में सात्विक साई राज रंकी रेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी भी क्‍वार्टर फाइनल में पहुंच गई है। कल भारतीय जोड़ी का मुकाबला कोरिया की कांग मिन्‍हुक और सियो स्‍यूंगजे की जोड़ी से होगा।

ये जोड़ी टूर्नामेंट से बाहर

वहीं मालविका बंसोड और लक्ष्‍य सेन को हार का सामना करना पडा।मिक्‍स्‍ड डबल्‍स में सुमित रेड्डी और अश्‍वनी पोनप्‍पा की जोडी भी हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई है।

Exit mobile version