Site icon Khabribox

क्रूज शिप पर छापेमारी थी फर्जी, एनसीबी का इस्तेमाल महाराष्ट्र सरकार और बाॅलीवुड को बदनाम करने के लिए कर रही भाजपा : NCP

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को ड्रग्स केस में हिरासत में लिए जाने के बाद अब NCP ने भाजपा पर हमला बोल दिया है। नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी(NCP) ने आरोप लगाया कि मुंबई के तट के पास एक क्रूज पर 2 अक्टूबर को की गई NCB की छापेमारी फर्जी थी और इस दौरान कोई नशीला पदार्थ नहीं मिला था।इसके अलावा छापेमारी के दौरान NCB के दल के साथ 2 लोगों की मौजूदगी पर भी सवाल उठाया और आरोप लगाया कि इनमें से एक व्यक्ति भारतीय जनता पार्टी का सदस्य था। NCP के प्रवक्ता नवाब मलिक ने कहा, भाजपा पूरे एनसीबी का इस्तेमाल साधारण लोगों, महाराष्ट्र सरकार और बॉलीवुड को बदनाम करने के लिए कर रही है। एनसीबी उन लोगों को निशाना बना रहा है, जो भगवा दल के खिलाफ हैं‌।

गिरफ्तारी करने वाले लोग NCB के अधिकारी नहीं

NCP के प्रवक्ता और महाराष्ट्र के अल्पसंख्यक मामलों में मंत्री नवाब मलिक ने आरोप लगाया कि एक वीडियो में 2 व्यक्ति इस मामले में गिरफ्तार अरबाज मर्चेंट को ले जाते दिख रहे हैं, उनमें से 1 भाजपा का सदस्य है। उन्होंने कहा यदि ये दोनों NCB के अधिकारी नहीं हैं तो वे हाई-प्रोफाइल लोगों आर्यन और मर्चेंट को क्यों ले जा रहे थे।मलिक ने यह भी दावा किया कि मर्चेंट के साथ देखा गया व्यक्ति 21 से 22 सितंबर को गुजरात में था और उसका संबंध मुंद्रा बंदरगाह से 3,000 Kg. हेरोइन की जब्ती के मामले से जोड़ा जा सकता है। उन्होंने भाजपा से इस व्यक्ति की पहचान उजागर करने को कहा‌।

Exit mobile version