युवाओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने सेक्शन कंट्रोलर पदों (CEN 03/2026) के लिए आयोजित होने वाली कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) का संभावित कार्यक्रम जारी कर दिया है।
देखें वेबसाइट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आधिकारिक सूचना के अनुसार, यह परीक्षा 12 अक्टूबर और 13 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा शहर, तिथि की जानकारी और SC/ST अभ्यर्थियों के लिए फ्री ट्रैवल पास का लिंक परीक्षा तिथि से 10 दिन पहले RRB की आधिकारिक वेबसाइटों पर एक्टिव कर दिया जाएगा। वहीं, अभ्यर्थी अपने ई-कॉल लेटर (एडमिट कार्ड) परीक्षा तिथि से 4 दिन पहले डाउनलोड कर सकेंगे। अधिक जानकारी के लिए rrbapply.gov.in वेबसाइट देखें।