Site icon Khabribox

अल्मोड़ा में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, मलबा आने से 7 ग्रामीण सड़कें बंद, लोग परेशान

अल्मोड़ा में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, मलबा आने से 7 ग्रामीण सड़कें बंद, लोग परेशान

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा जिले में बुधवार को भी दिन भर रुक-रुक कर हुई तेज बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। पहाड़ियों से मलबा और बोल्डर गिरने के कारण ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाली सात प्रमुख सड़कें यातायात के लिए पूरी तरह बंद हो गई हैं।

बारिश से जनजीवन प्रभावित

​ग्रामीण सड़कों पर मलबा आने से कई गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क कट गया है, जिससे ग्रामीणों को आवाजाही में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन द्वारा बंद पड़े मार्गों से मलबा हटाकर यातायात बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Exit mobile version