Site icon Khabribox

‘राम आएंगे’ भजन ने बनाया यह बड़ा रिकॉर्ड, लोगों के इमोशन से जुड़ा यह भजन

22 जनवरी का दिन हम सभी देशवासियों के लिए एतिहासिक और गौरव का दिन बन गया है। 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हुई और प्रभु श्रीराम अयोध्या के भव्य मंदिर में विराजमान हो गये हैं।

इस भजन के जरिये अपनी श्रद्धा को व्यक्त कर रहें श्रद्धालु

राम मंदिर के उद्घाटन से पहले ‘राम आएंगे’ भजन रिलीज हुआ था। जो अभी भी लोगों के जुबान पर है। विशाल मिश्रा द्वारा स्वरबद्ध और पायल देव द्वारा कंपोज्ड यह गाना कई रिकॉर्ड बना रहा है। इस भजन को लोगों ने काफी पंसद किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस भजन पर केवल एक दिन में 1 मिलियन से अधिक रीलों और गाने पर कुल मिलाकर 3.6 मिलियन रील्स बन चुके हैं। साथ ही इस भजन को यूट्यूब पर 24 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

Exit mobile version