Site icon Khabribox

दीयों की रोशनी से जगमग हो उठेगी रामलला की अयोध्या नगरी, भव्य होगा दीपोत्सव, नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की है तैयारी

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। उत्तरप्रदेश के अयोध्या में दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारी है। अयोध्या एक बार फिर आस्था की ‘रोशनी’ से जगमगाने की तैयारी में है।

बनेगा नया रिकॉर्ड

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रामलला की अयोध्या नगरी में दीपावली में दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारी चल‌ रहीं हैं। दीपोत्सव 2025 अब तक का सबसे भव्य और यादगार आयोजन होगा‌ रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार 26 लाख से ज्यादा मिट्टी के दीये जलाए जाएंगे और 2100 भक्त एक विशाल महाआरती करेंगे। इसके साथ ही 1100 ड्रोन का शानदार एरियल शो भी होगा जो मिलकर कई विश्व रिकॉर्ड तोड़ने वाला आयोजन बनेगा। बताया है कि इस साल का दीपोत्सव ऐसा होगा जिसमें हर किसी की भागीदारी होगी और जो दुनिया भर के लोगों को आकर्षित करेगा। इस दीपोत्सव 2025 में सिर्फ भगवान राम के आगमन का उत्सव नहीं होगा बल्कि भारत की एकता, विविधता और मेहमाननवाजी का संदेश भी देगा। इस मौके पर पूरी नगरी  दीपमय होकर प्रभु राम के आगमन की खुशियां मनाएगी।

Exit mobile version