Site icon Khabribox

रामनगर: कॉर्बेट में पहली बार सजेगी साहित्य और वन्यजीव प्रेमियों की महफिल, आज से शुरू होगा ‘कॉर्बेट साहित्य महोत्सव’

​रामनगर: वन्यजीव प्रेमियों, प्रकृति प्रेमियों और साहित्यकारों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है। प्रसिद्ध कॉर्बेट नेशनल पार्क में महोत्सव का आयोजन होने वाला है।

महोत्सव का आयोजन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां आज 6 अक्टूबर से तीन दिवसीय ‘कॉर्बेट साहित्य महोत्सव’ के पहले संस्करण का आगाज होने जा रहा है। ‘3 डेज इन द वाइल्ड’ थीम पर आधारित यह आवासीय महोत्सव 8 अक्टूबर तक चलेगा। जिसमें देश-विदेश के प्रमुख लेखक, वन्यजीव विशेषज्ञ, इतिहासकार, फोटोग्राफर और कहानीकार एक मंच पर जुटेंगे।

​चार मुख्य विषयों पर आयोजित होंगे 20 से अधिक सत्र

इस तीन दिवसीय आयोजन में 30 से अधिक दिग्गज वक्ता 20 से अधिक सत्रों में अपनी बात रखेंगे। महोत्सव में मुख्य रूप से चार विषयों—प्रकृति एवं वन्यजीव, हिमालय, उत्तराखंड और संस्कृति एवं विरासत—पर गहन मंथन होगा। इस आयोजन के आतिथ्य साझेदार ‘द गोल्डन टस्क’, ‘द रिवरव्यू रिट्रीट’ और ‘आहाना रिजॉर्ट एंड स्पा’ हैं। कार्यक्रम की शुरुआत हिमालय की स्मृतियों, वन्यजीव फोटोग्राफी और उत्तराखंड की समृद्ध लोककथाओं व सांस्कृतिक परंपराओं पर चर्चा के साथ की जाएगी।

​यह हस्तियां होंगी शामिल

• ​नमिता गोखले: साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित लेखिका एवं जयपुर साहित्य महोत्सव की सह-संस्थापक।
• ​डॉ. शेखर पाठक: पद्मश्री से सम्मानित इतिहासकार एवं चिपको आंदोलन के विशेषज्ञ।
• ​स्टीफन ऑल्टर: प्रसिद्ध लेखक एवं प्रकृतिविद।
• ​अनूप साह: पद्मश्री से सम्मानित पर्यावरणविद, फोटोग्राफर एवं पर्वतारोही।
​

Exit mobile version