Site icon Khabribox

रामनगर: 12 मई को यहां लगेगा स्वास्थ्य शिविर, यह चिकित्सक देंगे निशुल्क मेडिकल सुविधा, ग्रामीणों से अधिक संख्या में पहुंचकर लाभ उठाने की अपील

रामनगर से जुड़ी खबर सामने आई है। नारी शक्ति और बाल विकास जन जागृति समिति रामनगर नैनीताल की ओर से एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

जानकारी के अनुसार रामनगर में चंद्र नगर नंबर 1 मलधन में 12 मई सोमवार को यह शिविर दोपहर 11:00 से 2:00 तक लगाया जाएगा। जिसमें डॉ नासिर हुसैन , डॉ सुनैना एवं डॉक्टर तारिक हुसैन द्वारा निशुल्क मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

ग्रामीणों से की लाभ उठाने की अपील

यह कैंप में मालधन की ग्रामीण जनता को उनकी विशेष मांग पर नारी शक्ति और बाल विकास समिति द्वारा विशेषज्ञ डॉक्टर के सहयोग से लगाया जा रहा है। इस संबंध में नारी शक्ति और बाल विकास जन जागृति समिति रामनगर नैनीताल की अध्यक्ष शबाना सैफी एवं उपाध्यक्ष एडवोकेट मनु अग्रवाल द्वारा जानकारी मीडिया को जारी की गई। समिति विगत 4 वर्षों से विभिन्न स्वास्थ्य और कानूनी सहायता शिविर लगाती है, जिससे नगर एवं ग्रामीण जनता को कानूनी और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके। उक्त सभी कार्यक्रम डॉक्टर और अधिवक्ताओ का सहयोग से निशुल्क समिति द्वारा चलाए जाते हैं। समिति ने मालधन व  उसके आसपास के क्षेत्र की जनता से अधिक संख्या में पहुंचकर उक्त मडिकल कैंप का लाभ उठाने की अपील की है।

रहें मौजूद

समिति की बैठक में फैजुल हक , फ़िरोज़ अंसारी , संजीव अगरवाल , इंदु ध्यानी , मालवी दुआ , पूजा पटवाल , विनोद रावत ,हिना , पूरन चन्द्र पाण्डेय , अनु शर्मा , डॉ. नासिर हुसैन सहित कई सदस्य मौजूद रहे।

Exit mobile version