रामनगर से जुड़ी खबर सामने आई है। पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान जारी है।
पुलिस की कार्यवाही
इसी क्रम में पुलिस टीम ने चैकिंग के दौरान तुमड़िया डाम क्षेत्र में शराब की तस्करी कर रहे अभियुक्त बलविंदर सिंह पुत्र शेर सिंह निवासी तुमड़िया डाम 2 मालधन चौड़ को कुल 108 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। उक्त के विरुद्ध कोतवाली रामनगर में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस टीम रहीं शामिल
1- उ0न0 धर्मेंद्र कुमार चौकी प्रभारी मालधनचौड़
2- कानि0 अय्यूब हुसैन