Site icon Khabribox

रामनगर: बीते दिनों ढिकाला के जंगल में घायल हुए बाघ ने तोड़ा दम, संघर्ष में हुआ था घायल

रामनगर से जुड़ी खबर सामने आई है। रामनगर में कार्बेट नेशनल पार्क के ढिकाला के जंगल में दूसरे बाघ से संघर्ष में घायल हुए नर बाघ की मौत हो गई है।

बाघ की मौत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उसे उपचार के लिए ढेला रेस्क्यू सेंटर में रखा गया था। वहीं इस चार वर्षीय नर बाघ ने एक सप्ताह बाद दम तोड़ दिया है। कमरपटटा क्षेत्र में विभागीय स्टाफ को छह अप्रैल को एक बाघ घायल अवस्था मे मिला था। सात अप्रैल को बाघ को पशु चिकित्साधिकारी डा.दुष्यंत शर्मा ने ढिकाला में रेस्क्यू किया था। बाघ के अगले बाएं पैर में जख्म था। जिसका उपचार चल रहा था। बाघ की मौत शुक्रवार शाम को हो गई थी। बाघ के शव के आंतरिक अंगों के सेंपल फोरेसिंक जांच करने को लिए हैं।

Exit mobile version