Site icon Khabribox

रामनगर: सुचेता संस्था और वरदान वाटिका आश्रम जोगीपुरा तत्वाधान में एक वार्षिक सेमिनार सीपी का आयोजन, दिया यह खास संदेश

रामनगर से जुड़ी खबर सामने आई है। सुचेता संस्था और वरदान वाटिका आश्रम जोगीपुरा तत्वाधान में छोटे बच्चों को पढ़ाई ओर सकारात्मक शिक्षा पर एक वार्षिक सेमिनार सीपी आयोजित किया गया।

दी यह जानकारी

जिसमें रामनगर के जाने माने अधिवक्ता और शिक्षाविद्  पूरन चंद्र पाण्डे द्वारा प्राथमिक ओर माध्यमिक शिक्षा के साथ, शिक्षा के अधिकार अधिनियम के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बच्चो से सकारात्मक सोच को अपनाकर नकारात्मक को त्यागने पर बल दिया, उन्होंने वेदों के साथ, बाइबिल, कुरान गुरु ग्रंथ साहिब से जुड़े प्रसंगों पर चर्चा की, भगवान राम, अंगद, हनुमान और सचिन तेंदुलकर, अब्दुल कलाम , सावित्रीबाई, ज्योतिबाफूले, आंबेडकर, महात्मा गांधी सहित कई उदाहरण से बच्चों को सकारात्मक ऊर्जा के उदाहरण सहित समझाया।

रहें उपस्थित

उक्त कार्यक्रम में संचालिका संगीता , संध्या, पूजा पटवाल, नंदा, लीला, नेहा, मुन्नी आर्या, उच्च न्यायलय के अधिवक्ता मनु अग्रवाल सहित चर्च के कई सदस्य मौजूद रहे।

Exit mobile version