Site icon Khabribox

रामनगर: ध्यान दें पर्यटक, जिम कार्बेट नेशनल पार्क में नाइट स्टे बुकिंग प्रक्रिया को लेकर हुआ बदलाव

उत्तराखंड राज्य के रामनगर में स्थित जिम कार्बेट नेशनल पार्क में नाइट स्टे को आने वाले पर्यटकों के लिए जरूरी खबर सामने आई है।

मानसून सीजन को देखते हुए लिया निर्णय

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नाइट स्टे को आने वाले पर्यटकोंके लिए अब बुकिंग वेबसाइट हर दो-दो दिन के लिए खुलेगी।

कार्बेट प्रशासन ने

मानसून सीजन को देखते हुए यह निर्णय लिया है। इसमें

विभागीय वेबसाइट को जून में 14 दिन के लिए दो-दो दिन की एडवांस बुकिंग का निर्णय लिया है। पहले यह बुकिंग वेबसाइट अग्रिम 45 दिन तक के लिए खुलती थी।

जबकि सामान्यत: 45 दिन तक के लिए खुलती है।

देखें बुकिंग तिथि कब से कब तक

30 मई- एक जून से दो जून तक
01 जून- तीन जून से चार जून तक
03 जून- पांच जून से छह जून तक
05 जून- सात जून से आठ जून तक
07 जून- नौ जून से दस जून तक
09 जून- 11 जून से 12 जून तक
11 जून- 13 जून से 14 जून तक

Exit mobile version