Site icon Khabribox

रामनगर: अखिल भारतीय बाघ गणना के लिए लगे कैमरा ट्रेप, कैमरों में दिखी बाघों की सक्रियता

रामनगर से जुड़ी खबर है। अखिल भारतीय बाघ गणना के लिए कैमरा ट्रेप लगाए गए थे। जिसमें बाघों की सक्रियता हर कैमरे में कैद हो रही है।

लगाए जा रहे यह कैमरे

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण की ओर से हर चार साल में फेज 4 की अखिल भारतीय बाघ गणना कराई जाती है। ऐसे में बाघों की तस्वीर खींचने के लिए जंगल में स्वचालित कैमरे लगाए गए हैं। जिसमें बाघों की सक्रियता दिखी है। उनकी तस्वीरों ने क्षेत्र में बाघों की संख्या में अच्छी वृद्धि के संकेत हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक कार्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक साकेत बडोला के निर्देश पर रामनगर वाले क्षेत्र में 550 ग्रिड बनाए गए हैं। जिसमें 11 सौ कैमरे लगाए लगाए गए हैं। यह कैमरे रामनगर के क्षेत्र से निकालकर अब कालागढ़ टाइगर रिजर्व में लगाए जाएंगे।

Exit mobile version