Site icon Khabribox

रामनगर: मानसून के बाद फिर गुलजार हुआ ‘कॉर्बेट हेरिटेज जंगल सफारी zone’, पर्यटन और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा

​रामनगर: कॉर्बेट नगरी रामनगर और आसपास के कालाढूंगी क्षेत्र से पर्यटन व्यवसाय और वन्यजीव प्रेमियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। रामनगर वन प्रभाग के अंतर्गत कालाढूंगी क्षेत्र के पहले इको-टूरिज्म जोन ‘कॉर्बेट हेरिटेज जंगल सफारी’ को मानसून सत्र के बाद पर्यटकों के लिए आधिकारिक रूप से दोबारा खोल दिया गया है।
​

लोगों ने लिया आनंद

जानकारी के अनुसार महज दो वर्ष पूर्व शुरू हुआ यह हेरिटेज जोन अब क्षेत्र में इको-टूरिज्म का एक प्रमुख केंद्र बन रहा है। इस जोन के खुलने से कालाढूंगी और कोटाबाग क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।गौरतलब है कि बरसात के मौसम में नदी-नालों के बढ़ते जलस्तर और सुरक्षा कारणों के चलते 30 जून को इस जोन में सफारी गतिविधियां स्थगित कर दी गई थीं। संचालन के पहले ही दिन शाम की पाली में पर्यटक उत्साहपूर्वक जंगल सफारी का आनंद लेते नजर आए।
​

Exit mobile version