Site icon Khabribox

रामनगर: जंगल चारा लेने गए बुजुर्ग लापता, बाघ के हमले की आशंका

नैनीताल जिले के रामनगर में बाघ का आतंक बना हुआ है। जिससे लोगों में दहशत बनी हुई है। यहां से एक मामला सामने आया है।

जंगल में बुजुर्ग के बरामद हुए कपड़े

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रामनगर वन प्रभाग के क्यारी गांव निवासी भुवन चंद्र बेलवाल (60 वर्ष) पुत्र माध्वानंद बेलवाल बीते कल गुरूवार सुबह 10 बजे गांव के निकट ही रामनगर वन प्रभाग की देचौरी रेंज के जंगल में अपने मवेशियों के लिए चारा लेने गए थे। जो द
काफी देर बाद भी घर नहीं पंहुचे। जिसके बाद वन विभाग को सूचना दी। ग्रामीण और वन विभाग की टीम ने देर रात तक जंगल में सर्च अभियान चलाया, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। वहीं वन विभाग की कांबिंग में जंगल से बुजुर्ग के कपड़े बरामद हुए हैं। जिससे बाघ के हमले की आशंका जताई गई है। तलाश की जा रही है।

Exit mobile version