Site icon Khabribox

रामनगर: रामनगर के पेट्रोल पंप में घुसा हाथी, तोड़फोड़ कर भागा

रामनगर-हल्द्वानी मार्ग पर स्थित बैलगढ़ पेट्रोल पंप पर बीते बुधवार की देर रात एक टस्कर हाथी घुस गया। टस्कर ने पहले पेट्रोल पंप की दीवार तोड़ी, उसके बाद वह पेट्रोल पंप की मशीनों को तोड़ने का प्रयास करने लगा।
कर्मचारियों के शोर मचाने पर हाथी जंगल की ओर भागा।

हाथी ने की पेट्रोल पंप पर तोड़फोड़:

गुरुवार को रामनगर वन विभाग के डीएफओ चंद्रशेखर जोशी ने बताया कि बैलगढ़ के पास हाल ही में एक पेट्रोल पंप बनाया गया है। बुधवार की देर रात एक हाथी जंगल से निकल कर पेट्रोल पंप में आ गया। बताया कि पेट्रोल पंप में बनी दीवार को उसने सूंड से तोड़ दी। इसके बाद वह पंप की मशीनों को सूंड से हिलाने लगा।

कर्मचारियों ने शोर कर हाथी को भगाया:

जिसे देखकर कर्मचारियों ने शोर किया, तब पास ही स्थित वन चौकी के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने शोर कर हाथी को वहां से भगा दिया।

वाहन चालकों से सतर्क होकर सड़क से गुजरने की अपील की:

वन विभाग ने बताया कि हल्द्वानी रोड पर कई बार हाथी सड़क पर आ जाते हैं। उन्होंने रात के समय में वाहन चालकों से सतर्क होकर सड़क से गुजरने की अपील की।

Exit mobile version