Site icon Khabribox

रामनगर: गुलदार के बच्चे को कुत्तों के झुंड ने मार डाला, ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह

रामनगर से जुड़ी खबर सामने आई है। रामनगर के तराई पश्चिमी वन प्रभाग के रामनगर रेंज में कुत्तों के झुंड ने गुलदार के शावक को मार डाला।

वन कर्मियों को गश्त बढ़ाने के दिए निर्देश

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तराई पश्चिमी वन प्रभाग के डीएफओ प्रकाश चंद्र आर्य ने जानकारी दी। जिसमें उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह जस्सागांजा क्षेत्र में एक गुलदार का शावक का शव मिला, जिसे कुत्ते नोंचकर खा रहे थे। जिसके बाद ग्रामीणों की सूचना पर वन कर्मियों की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद टीम ने गुलदार के शावक के शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के बाद शव को नष्ट किया।

वहीं इस घटना के बाद ग्रामीणों को सर्तक रहने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही मादा गुलदार दिखने पर वन कर्मियों को सूचना देने को कहा गया है। वहीं क्षेत्र में वन कर्मियों को गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए है।

Exit mobile version