Site icon Khabribox

रामनगर: कार्बेट नेशनल पार्क आने वाले पर्यटकों के लिए जरूरी खबर, इन दो दिन पार्क में नहीं मिलेगी एंट्री

रामनगर से जुड़ी खबर सामने आई है। कार्बेट नेशनल पार्क आने वाले पर्यटकों के लिए जरूरी खबर है। इस संबंध में कार्बेट ने होली पर दो दिन कार्बेट पार्क को बंद करने का आदेश जारी किया है।

अपलोड की जानकारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पर्यटक इस बार भी कार्बेट पार्क में होली पर न तो जंगल सफारी कर पाएंगे और न नाइट स्टे। होली में दो दिन कार्बेट पार्क बंद रहेगा। कार्बेट प्रशासन ने 13 व 14 मार्च को दो दिन होली पर कार्बेट पार्क पर्यटकों के लिए बंद रखने का निर्णय लिया है। इस संबंध में आनलाइन बुकिंग वेबसाइट में पर्यटकों के लिए सूचना भी अपलोड कर दी है। जिसमें बताया गया है कि 13 मार्च को सुबह की जंगल सफारी होगी। दिन की जंगल सफारी व नाइट स्टे बंद रहेगा। इसके अलावा 14 मार्च को सुबह, दिन की पाली की जंगल सफारी व नाइट स्टे पूरा बंद रहेगा। पार्क 15 मार्च से पर्यटकों के लिए पूरी तरह खुल जाएगा।

Exit mobile version