Site icon Khabribox

रामनगर: देवउठनी एकादशी के शुभ अवसर पर धूमधाम से मनाया गया बाबा खाटू श्याम का जन्मदिवस, श्रद्धालुओं को वितरित किया प्रसाद

रामनगर से जुड़ी खबर सामने आई है। रामनगर में खाटू श्याम के जन्मदिवस व देवउठनी एकादशी के शुभ अवसर पर मंदिर में आयोजन किया गया।

धूमधाम से मनाया जन्मदिन

इस मौके पर पीरुमदारा खाटूश्याम मित्र मण्डली द्वारा  मंदिर में सभी भक्तजनों के साथ मिलकर खीर का भोग लगाया गया। साथ ही केक काटकर बाबा का जन्मदिन मनाया गया। जिसके बाद सभी को प्रसाद वितरित किया गया। मंदिर के पुजारी हर्ष शर्मा द्वारा बताया गया कि देवउठनी एकादशी को बाबा का जन्मदिन पूरे भारत मे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।

रहे शामिल

इस मौके पर खाटूश्याम मित्र मण्डली मे मनु अग्रवाल, अभिषेक वर्मा, विकास पाल , हिमांशु रावत, मनोज रावत, राहुल अग्रवाल, मधुपाल, नैना अग्रवाल, अंजलि अग्रवाल आधी सभी श्याम प्रेमियों ने बाबा का जन्मदिन मनाया और सभी श्याम प्रेमियों को खीर व केक का प्रसाद वितरित किया।

Exit mobile version