Site icon Khabribox

रामनगर: पकड़ा गया आदमखोर बाघ, बुजुर्ग को बनाया था शिकार, जांच को भेजे सैंपल

रामनगर से जुड़ी खबर सामने आई है। रामनगर में आतंक का पर्याय बना बाघ पकड़ा गया है। उसे ढेला के रेस्क्यू सेंटर में रखा गया है।

बाघ को भेजा रेस्क्यू सेंटर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बाघ ने कार्बेट टाइगर रिजर्व के जंगल में बीते कुछ दिनों पहले 02 जनवरी को लकड़ी लेने गई बुजुर्ग महिला को हमला कर मार दिया था। शुक्रवार को सुबह तीन बजे हमलावर बाघ जैसे ही पिंजरे के समीप आया उसे रेस्क्यू किया गया। जहां विशेषज्ञ और कॉर्बेट पार्क के वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ. दुष्यंत शर्मा व उनकी टीम द्वारा उसका स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। बताया कि ट्रेंकुलाइज किया गया बाघ नर मेल टाइगर है, जिसकी उम्र करीब 5 से 7 वर्ष के बीच आंकी गई है। फिलहाल बाघ पूरी तरह स्वस्थ है। वहीं बाघ और मृतक महिला के सैंपल सीसीएमबी हैदराबाद भेजे जाएंगे, जिससे डीएनए जांच के जरिए यह स्पष्ट किया जा सके कि महिला पर हमला करने वाला बाघ यही था या नहीं। वनाधिकारियों ने ग्रामीणों से अभी जंगल नहीं जाने की अपील की है।

Exit mobile version