रामनगर से जुड़ी खबर सामने आई है। रामनगर में ढिकुली गांव में कार्बेट टाइगर रिजर्व के जंगल में बाघ के खतरे को देखते हुए जन सुरक्षा के लिए दिशा निर्देश जारी किए हैं।
बाघ को लेकर लोगों में दहशत
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां बीते दिनों एक महिला को बाघ ने अपना शिकार बनाया। जिसके बाद से खतरे का डर बना हुआ है। जिस पर लोगों को सतर्कता बरतने के लिए कहा है।
🖌️🖌️ढिकुली गांव में होटल, रिसार्ट की वजह से पर्यटक ठहरे हुए हैं। कहा है कि होटल रिसार्ट प्रबंधकों को बताया जाए कि वह अपने पर्यटकों को अंधेरे में सड़क पर जाने से मना करें।
🖌️🖌️सूर्यास्त के बाद लोग जंगल को न जाएं।
🖌️🖌️रात में हाथियों से गश्त कराने, रात्रि पेट्रोलिंग बढ़ाने व ड्रोन से निगरानी करने पर भी जोर दिया गया है।