नैनीताल जिले के रामनगर से जुड़ी खबर है। यहां पुलिस ने एक युवक को चरस के साथ गिरफ्तार किया है।
नशे के विरूद्ध पुलिस का अभियान
इसी क्रम में थाना रामनगर से पुलिस टीम ने चैकिंग के दौरान अभियुक्त जितेंद्र सिंह बोरा S/O गोपाल सिंह बोरा, निवासी ग्राम हनेडी, तल्ला सल्ट, पोस्ट मछोड़, तहसील सल्ट, जिला अल्मोड़ा को टांडा मल्लू चौराहे से पीरूमदारा की ओर जाते हुए 450 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना रामनगर में एफआईआर संख्या 367/24 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस टीम रहीं शामिल
1. उ.नि. गणेश जोशी
2. हे.का. तालिब हुसैन
3. का. जसवीर सिंह
4. का. महबूब आलम
5. का. प्रयाग कुमार