Site icon Khabribox

रामनगर: पुलिस की कार्यवाही, न्यायालय से गैर जमानती वारण्ट जारी 04 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई‌ है। नैनीताल जिले के रामनगर में पुलिस टीम द्वारा दिनांक 29.11.24 को  पिछले काफी समय से माननीय न्यायालयों में उपस्थित नहीं हो रहे 04 वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने किया गिरफ्तार

जिनके खिलाफ माननीय न्यायालय द्वारा गैर जमानती वारण्ट जारी किए गए थे। पुलिस ने कड़ी मेहनत और प्रयासों के बाद निम्नलिखित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। जिसमें सलीम पुत्र मौ0 यूसुफ निवासी मो0 खताड़ी रामनगर जिला नैनीताल, संबंधित फौ0वाद सं0- 40/2024 धारा- 138 एन.आई.एक्ट, नीरज खुल्बे पुत्र महेश चन्द्र खुल्बे निवासी कोसी के किनारे पम्पापुरी रामनगर जिला नैनीताल, संबंधित फौ0वा0 सं0- 891/21 धारा- 324 भादवि, सुनील कुमार पुत्र बरसाती लाल निवासी वार्ड नं0- 15 बाजबाग थाना काशीपुर जनपद ऊधम सिंह नगर, चन्द्रपाल पुत्र गुलाबी निवासी नई बस्ती गूलरघट्टी रामनगर जिला नैनीताल है । वहीं संबंधित फौ0वाद सं0- 970/19 धारा- 60 आबकारी अधि0 सभी अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

गिरफ्तारी टीम रहीं शामिल

एसआई भुवन जोशी
एसआई गणेश जोशी
का0 संजय सिंह
का 0 प्रयाग कुमार
का0 विजेंद्र कुमार
का0 विपिन शर्मा

Exit mobile version