Site icon Khabribox

रामनगर: नशे पर पुलिस का वार, दो अलग अलग मामले में शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

रामनगर में पुलिस ने नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

पुलिस की कार्यवाही

यहां थाना रामनगर की पुलिस टीम ने दिनांक 14.12.2024 को चैकिंग के दौरान 02 अलग अलग मामलों में अभियुक्त बन्टी पुत्र करन सिंह, निवासी भवानीपुर बड़ी पीरूमदारा, रामनगर को मंशा स्टोन क्रेशर के गेट के पास से पास से कुल 53 पाउच कच्ची शराब के साथ तथा मेजर सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह निवासी पीरुमदारा को 50 पाउच कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना रामनगर में धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

पुलिस टीम रहीं शामिल

1. कानि0 विनीत चौहान 
2. कानि0 कविन्द्र सिंह 
3. कानि0 भूपेन्द्र सिंह 

Exit mobile version