Site icon Khabribox

रामनगर: टैक्स में हाल ही में हुए परिवर्तन, रामनगर टैक्स बार एसोसिएशन ने जानकारी देने के लिए सदस्यों की ली बैठक

रामनगर टैक्स बार एसोसिएशन ने अपने सदस्यों को टैक्स में हाल ही में हुए परिवर्तनों की जानकारी देने के लिए एक बैठक  आयोजित की।

बैठक का आयोजन

जिसमें बताया कि रामनगर टैक्स बार एसोसिएशन का उद्देश्य सदस्यों को टैक्स से संबंधित कानूनी मुद्दों और नीतियों के बारे में अद्यतन जानकारी प्रदान करना है। इस बैठक में अध्यक्ष पूरन चंद्र पांडे, सचिव गौरव गोला और उपसचिव मनु अग्रवाल ने टैक्स में हुए हालिया बदलावों और उनके व्यावहारिक प्रभावों पर प्रकाश डाला। अध्यक्ष पूरन चंद्र पांडे ने बैठक की शुरुआत करते हुए एसोसिएशन के उद्देश्यों और टैक्स परिवर्तनों का संक्षिप्त परिचय दिया। उन्होंने बताया कि नए नियम व्यवसायिक और व्यक्तिगत कराधान दोनों पर महत्वपूर्ण प्रभाव डाल सकते हैं।

दी यह जानकारी

सचिव गौरव गोला ने कानूनी दृष्टिकोण से बदलावों का विश्लेषण किया और उदाहरणों के माध्यम से समझाया कि नए प्रावधान किस प्रकार मामलों में लागू हो सकते हैं। उपसचिव मनु अग्रवाल ने प्रशासनिक प्रक्रियाओं और क्लाइंट मार्गदर्शन के लिए आवश्यक दस्तावेज़ों पर जानकारी दी। हाई कोर्ट के अधिवक्ता अक्षय लटवाल ने यूजीसी कानून पर विशेष व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने यूजीसी कानून का इतिहास, उद्देश्य, उच्च शिक्षा संस्थानों के वित्तीय प्रबंधन में टैक्स नियमों के प्रभाव, पिछले महत्वपूर्ण केसों और अनुपालन रणनीतियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि कानून का सही पालन न केवल संस्थानों के लिए अनिवार्य है बल्कि वित्तीय लेन-देन को भी सुगम बनाता है।

रहें उपस्थित

बैठक में उपाध्यक्ष फिरोज अंसारी, कोषाध्यक्ष विशाल रस्तोगी, प्रेस प्रवक्ता गुलरेज़ रज़ा, भूपाल रावत और राकेश राही ने टैक्स परिवर्तनों पर चर्चा की। इसमें व्यक्तिगत आयकर, नई स्लैब और कटौतियाँ, लाभांश वितरण, निवेश पर प्रभाव, दरों में बदलाव और अनुपालन प्रक्रिया शामिल रहीं। सदस्यों ने इन परिवर्तनों के व्यावहारिक प्रभावों को समझा और क्लाइंट्स को उचित सलाह देने के लिए मार्गदर्शन प्राप्त किया।

Exit mobile version