Site icon Khabribox

रामनगर: समाजसेवी भूपेंद्र कोरंगा हुए सम्मानित, मिला उत्तराखंड द्रोणा अवार्ड

रामनगर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें युवा समाजसेवी भूपेंद्र कोरंगा को सम्मानित किया गया है।

सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर लेते हैं हिस्सा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भूपेंद्र को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनैतिक कार्यों के लिए यश इवेंट मैनेजमेंट ने उत्तराखंड द्रोणा अवार्ड से सम्मानित किया है। भूपेंद्र को इससे पहले भी 2012 में स्काउट के माध्यम से राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इसके अलावा 2021 में कोरोना योद्धा सम्मान से सम्मानित किया गया है। 2022 में यूथ आइकॉन अवार्ड व 2023 में डॉ. भीमराव अंबेडकर रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

Exit mobile version