Site icon Khabribox

रामनगर: कोसी कैफे होमस्टे प्रकरण में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, मैनेजर गिरफ्तार, होटल सीज, लाइसेंस होगा रद्द



रामनगर (नैनीताल): जनपद नैनीताल के थाना कोतवाली रामनगर के अंतर्गत चर्चित ‘कोसी कैफे होमस्टे’ मामले में पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए होमस्टे मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है।


जानें मामला


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पकड़े गए आरोपी पर गंभीर यौन अपराधों में सहायता करने और साक्ष्यों को छुपाने का आरोप है। साथ ही, अवैध गतिविधियों का केंद्र बने इस होमस्टे को सीज करने और इसका लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब 18 अप्रैल 2026 को दो नाबालिग लड़कियों की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई। एसएसपी नैनीताल, डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना पर दोनों नाबालिगों को कोसी कैफे होमस्टे के कमरों से सुरक्षित बरामद किया।



पुलिस की कार्यवाही


प्रारंभिक जांच के बाद मामले में BNS की धारा 137(2), 64(1), 65(1) और 3/4 पोक्सो (POCSO) एक्ट जैसी गंभीर धाराएं बढ़ाई गई हैं। निरीक्षण के दौरान पुलिस को होटल के कमरों से आपत्तिजनक सामग्री भी मिली है। विवेचना के दौरान पुलिस ने पाया कि होमस्टे के मैनेजर भास्कर जोशी (निवासी अल्मोड़ा) ने न तो आगंतुकों की एंट्री रजिस्टर में दर्ज की और न ही उनसे कोई पहचान पत्र (ID) लिया। पुलिस के अनुसार, मैनेजर ने जानबूझकर नियमों की अनदेखी की और यौन अपराध से संबंधित गतिविधियों में संरक्षण प्रदान किया। इसी आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त भास्कर जोशी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया है।

होमस्टे सीज


​जांच में यह भी सामने आया कि यह होमस्टे वर्तमान में मो. अदनान द्वारा संचालित किया जा रहा था। स्थानीय निवासियों और गवाहों के बयानों से स्पष्ट हुआ है कि होमस्टे का उपयोग अवैध और गंभीर अपराधों के लिए किया जा रहा था।‌ घटना की गंभीरता को देखते हुए होमस्टे को सीज करने की तैयारी पूरी कर ली गई है।जिला पर्यटन अधिकारी को होमस्टे का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निरस्त करने हेतु आधिकारिक संस्तुति भेज दी गई है। क्षेत्राधिकारी रामनगर सुमित पाण्डेय और प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मामले की गहराई से जांच कर रही है ताकि इस रैकेट में शामिल अन्य लोगों पर भी शिकंजा कसा जा सके।

Exit mobile version