Site icon Khabribox

रामनगर: कॉर्बेट पार्क का बिजरानी और रामनगर का सीतावनी जोन पर्यटकों के लिए खुला, साढ़े तीन महीने बाद शुरू हुई सफारी, उमड़े सैलानी

​रामनगर: मानसून सीजन के चलते लगभग साढ़े तीन महीने से बंद पड़े कॉर्बेट नेशनल पार्क का प्रसिद्ध बिजरानी पर्यटन जोन और रामनगर वन प्रभाग का सीतावनी पर्यटन जोन खुल‌ गया है।

किया स्वागत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जो आज गुरुवार से पर्यटकों की डे-सफारी के लिए आधिकारिक रूप से खोल दिए गए हैं। लंबे इंतजार के बाद जोन खुलने से पर्यटकों के साथ-साथ जिप्सी चालक, वाहन मालिक, गाइड, होटल-रिसोर्स कारोबारी और स्थानीय दुकानदारों में भी भारी उत्साह देखा जा रहा है। आज गुरुवार सुबह छह बजे क्षेत्रीय विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने आमडंडा स्थित बिजरानी गेट पर फीता काटकर और बिजरानी पर्यटन जोन का विधिवत शुभारंभ किया। विधायक ने हरी झंडी दिखाकर पर्यटकों के पहले जत्थे को जंगल सफारी के लिए रवाना किया। इस दौरान पर्यटकों का मुंह मीठा कराकर उनका स्वागत किया गया।

Exit mobile version