Site icon Khabribox

रामनगर: बढ़ते जा रहा बाघों का आतंक, बाइक सवार मां बेटे पर बाघ ने किया हमला

पहाड़ी इलाकों में बाघों का आतंक दिनोंदिन बढ़ता ही जा रहा है। अब रामनगर से खबर सामने आई है। जहां  बाइक से पाटकोट जा रहे मां बेटे पर बाघ ने हमले का प्रयास किया है। इससे बाइक पर सवार बुजुर्ग महिला घायल हुई है।

तबीयत खराब होने पर उपचार के लिए हल्द्वानी गए थे मां बेटे

प्राप्त जानकारी के मुताबिक पाटकोट निवासी बुजुर्ग महिला देवकी देवी की तबीयत खराब होने पर उनका बेटा मदन बोरा मंगलवार को महिला को हल्द्वानी उपचार के लिए ले गया था। मंगलवार की शाम दोनों मां बेटे रामनगर अपनी रिश्तेदारी में ही रुके थे। बुधवार की सुबह बाइक पर सवार होकर मां बेटे पाटकोट अपने घर जा रहे थे। टेड़ा स्थित ग्रांसलेंट के पास बाइक के आगे बाघ आ गया। बताया कि बाघ ने हमले का प्रयास भी किया लेकिन आसपास के लोगों ने शोर मचाया तो भाग जंगल की ओर आ गया।

बाघ के मूवमेंट वाली जगहों पर बढ़ाई सुरक्षा

रेंजर शेखर तिवारी ने बताया कि महिला के सिर पर चोट आई है। उसके बाइक से गिरने से यह चोट आई है। बताया कि बाघ के मूवमेंट वाली जगहों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Exit mobile version