Site icon Khabribox

रामनगर: आतंक का पर्याय बना बाघ अब भी पकड़ से बाहर, तलाश जारी

नैनीताल जिले के रामनगर में बाघ आतंक का पर्याय बना हुआ है। जिसको लेकर वन विभाग अलर्ट मोड पर है। यहां कार्बेट टाइगर रिजर्व के ढेला के जंगल में वृद्धा पर हमला करने वाले बाघ की तलाश जारी है।

बाघ का आतंक

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते शुक्रवार को कार्बेट टाइगर रिजर्व के ढेला वन क्षेत्र के सांवल्दे पश्चिमी गांव में बाघ ने लकड़ी बीनने गई सुखिया देवी को हमला कर मार दिया था। जिस पर शनिवार को निदेशक ने टीम गठित की। बाघ को रेस्क्यू करने के लिए पश्चिमी वृत्त के पशु चिकित्साधिकारी को बुलाया गया। रेस्क्यू अभियान जारी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां एक हफ्ते में तीसरी घटना से इलाके में दहशत और नाराजगी का माहौल है।

Exit mobile version