Site icon Khabribox

रामनगर: नहर में नवजात शिशु का शव मिलने से मचा हड़कंप

रामनगर के मोहल्ला गूलरघट्टी में एक नवजात शिशु का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पीएम के लिए भेज दिया ।

जांच में जुटी पुलिस

रामनगर के मोहल्ला गूलरघट्टी में एक नवजात शिशु को किसी ने नहर में फेंक दिया। बुधवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली थी गूलरघट्टी की नहर में एक नवजात शिशु पड़ा हुआ है। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की जानकारी ली। कोतवाल अरुण कुमार ने बताया कि नवजात शिशु का शव नहर में पड़ा हुआ था, उसकी मौत हो गई थी। बताया कि शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। आसपास के लोगों को मामले की जानकारी दी गई है। बताया कि नवजात शिशु किसका है इसकी जांच की जा रही है।

Exit mobile version