Site icon Khabribox

रामनगर: संदिग्ध परिस्थितियों में हुई बाघिन की मौत, नदी किनारे मिला शव

नैनीताल के रामनगर से जुड़ी खबर सामने आई है। रामनगर वन प्रभाग के अंतर्गत कोसी रेंज के रिंगौड़ा बीट क्षेत्र में एक बाघिन का शव मिला। इससे आधिकारियों में हड़कंप मच गया।

बाघिन का मिला शव

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना मंगलवार की है। जब रामनगर वन प्रभाग के कोसी रेंज के रिंगौड़ा बीट वनकर्मी गश्त पर थे। तभी उन्होंने कोसी नदी के किनारे पेड़ के पास एक बाघिन का शव देखा। जिससे हड़कंप मच गया। वहीं डीएफओ ने बताया कि बाघिन की उम्र 8 से 10 वर्ष है। उसके नाखून और दांत घिस चुके हैं। बाघिन के सभी अंग सुरक्षित हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा।

Exit mobile version