Site icon Khabribox

रामनगर: फाटो पर्यटन जोन में पर्यटकों को मिलेगी खास सुविधा, इन सुविधाओं का होगा विस्तार

रामनगर से जुड़ी खबर सामने आई है।‌ रामनगर के कार्बेट पार्क की तर्ज पर तराई पश्चिमी वन प्रभाग फाटो पर्यटन जोन में खास सुविधा शुरू की जा रही है।

पर्यटकों को मिलेगी सुविधा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके तहत तराई पश्चिमी वन प्रभाग फाटो पर्यटन जोन में भी रात्रि विश्राम की सुविधा बढ़ाई जा रही है। इसके अलावा वन विभाग ने फाटो जोन में एक और नया ट्री हाउस व टैंट कैंप बनाने का निर्णय लिया है। पर्यटकों से लगातार मिल रहे अच्छे रिस्पांस को देखते हुए वन विभाग एक और ट्री हाउस बना रहा है। इसके लिए एक ऊंचे बरगद के पेड़ का भी चयन किया गया है। इसके अलावा पांच टैंट कैंप भी वन विभाग बना रहा है। बताया कि स्वीकृति मिलते ही कार्य शुरू किया जाएगा।

भेजा प्रस्ताव

इस संबंध में वन विभाग के प्रभागीय वनाधिकारी प्रकाश चंद्र आर्या ने बताया कि एक ट्री हाउस और पांच टैंट कैंप कालोनी बनाई जा रही है। कुछ समय पहले प्रस्ताव भेजकर उच्चाधिकारियों से इस संबंध में अनुमति मांगी गई है। अनुमति मिलते ही काम शुरू हो जाएगा।

Exit mobile version