Site icon Khabribox

रामनगर दुखद: पैतृक गांव गए युवक को जहरीले सांप ने काटा, मौत

दुखद खबर सामने आई है। नैनीताल जिले के रामनगर से पैतृक गांव गए युवक को सांप ने काट दिया। जिससे उसकी मौत हो गई।

सांप के काटने से युवक की मौत

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम टेड़ा निवासी राहुल रावत (22 साल) पुत्र हिम्मत सिंह रावत अपने पैतृक गांव सल्ट के देवायल गया था। यहां सोमवार को देर रात सोते हुए उसे सांप ने काट लिया। जिस पर परिजन युवक को लेकर बाजपुर अस्पताल पंहुचे। यहां चिकित्सकों ने उसकी हालत चिंताजनक होने पर उसको हायर सेंटर रेफर कर दिया। जहां रास्ते में युवक ने दम तोड़ दिया। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Exit mobile version